ATM open today but in many places found empty, angry crowd burst who reached draw notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ATM खुले पर कई मिले खाली, फूटा गुस्सा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
ATM खुले पर कई मिले खाली, फूटा गुस्सा
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले के दो दिन बाद शुक्रवार को एटीएम शुरू कर दिए गए। कई बैंकों के एटीएम पर रात 12 बजे बाद से ही लोग पैसे निकालने पहुंचने शुरू हो गए। और, देखते ही देखते उन पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। लेकिन अधिकतर एटीएम पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी। कई जगह एटीएम मशीनों के नहीं चलने से लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। ज्यादातर एटीएम अब भी यातो बंद हैं या उनमें कैश खत्म हो गया है। 18 नवंबर तक एटीएम मशीन से एक दिन में आप दो हजार रुपये ही निकाल सकते हैं। इसके साथ ही एक समस्या यह भी है फिलहाल सभी एटीएम मशीनों को दो हजार रुपये की सीमा के मुताबिक सेट नहीं किया गया है। देश भर में मौजूद दो लाख एटीएम में से लगभग चौथाई मशीनों से पुराने नोट भी नहीं निकाले जा सके हैं। यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement