at wednesday water crisis can be in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शटडाउन कर सकता है पानी के लिए परेशान

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 5:22 PM (IST)
शटडाउन कर सकता है पानी के लिए परेशान
जयपुर। बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत संधारण कार्य करने के लिए बुधवार जयपुर के बालावाला पम्प स्टेशन व मानसरोवर फीडर पर शटडाउन लिया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सांयकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक गर्ग ने बताया कि बालावाला और मानसरोवर क्षेत्र के पंप स्टेशनों पर बुधवार को सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक संधारण का काम होगा। इससे पंप स्टेशनों के जुड़े क्षेत्रों संजय नगर, झोटवाड़ा, खातीपुरा, चित्रकूट, वैशाली, विद्युत नगर, निर्माण नगर, श्याम नगर, राम नगर, स्वेज फार्म, मानसरोवर का आंशिक क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement