At Least 7 Killed in Iraqs Najaf Attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक : नजफ में आतंकवादी हमले में 7 मरे

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 4:05 PM (IST)
इराक : नजफ में आतंकवादी हमले में 7 मरे
बगदाद। इराक में नजफ के पास स्थित पवित्र शिया शहर में हुए आत्मघाती हमलों में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। एक स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हमले स्थानीय समयानुसार सात बजे के आसपास हुए। सेना की वर्दी और आत्मघाती जैकेट पहने पांच आतंकवादी एक वाहन से आए और उन्होंने नजफ से 70 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित अल-कादशिया शहर के प्रवेश द्वार के पास एक चौकी पर हमला कर दिया। वाहन घुसने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया, लेकिन सुरक्षा बलों ने इन्हें रोकने की पूरी कोशिश की और दोनों के बीच भीषण लड़ाई हुई जिसमें तीन आत्मघाती हमालवरों को मार गिराया गया और उनके वाहन को भी नष्ट कर दिया गया।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement