Assistant inspector commits suicide in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : थाना परिसर में सहायक निरीक्षक ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 2:57 PM (IST)
बिहार : थाना परिसर में सहायक निरीक्षक ने की आत्महत्या
लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के हलसी थाना में कार्यरत एक सहायक निरीक्षक (एसआई) ने थाना परिसर में ही अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हलसी के थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि एसआई विश्राम भगत (50) ने थाना परिसर में ही स्थित अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रसाद ने कहा कि भगत पिछले कई दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान थे। गुरुवार शाम भगत और अन्य सभी पुलिसकर्मी आपस में बातचीत के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। रात को जब रात्रि गश्त के लिए उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने खिडक़ी से कमरे में देखा, तो एसआई फंदे से झूलते नजर आए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement