Advertisement
बरसात और ओलावृष्टि से फसल खराबे का आकलन जल्दी होगाः गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को लगातार हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी शीघ्र करवाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।
गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि फसल खराबे का आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की गिरदावरी अविलम्ब करवाकर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट भिजवाने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि रबी सम्वत् 2079 (2023) की फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश राजस्व विभाग द्वारा 8 मार्च, 2023 को जारी किए गए थे, जो कि फसलों की कटाई तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features