Assembly Speaker Devnani released the book and souvenir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने पुस्‍तक व स्‍मारिका का किया विमोचन

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2024 8:08 PM (IST)
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने पुस्‍तक व स्‍मारिका का किया विमोचन
-भरतपुर के 291 वें स्थापना दिवस पर लोहागढ़ विकास परिषद ने प्रकाशित की स्मारिका जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भरतपुर के 291 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रकाशित स्मारिका का सोमवार को यहां विधान सभा में विमोचन किया। देवनानी ने ब्रजभाषा के वरिष्‍ठ साहित्‍यकार गोपाल लाल गुप्‍ता द्वारा लिखित पुस्‍तक महाभारत भाग दो का भी विमोचन किया। देवनानी ने स्‍मारिका और पुस्‍तक प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। भरतपुर जिला शासन - प्रशासन, मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री की थीम पर आधारित स्‍मारिका में केंद्र एवं राज्य में मंत्री रहे जनप्रतिनिधिगण सहित उच्च न्यायालय, सेना, पुलिस, प्रशासन, वन एवं विदेश सेवा में उच्च पदों पर रहे भरतपुर जिले के मूल निवासियों का संक्षिप्त परिचय संकलित किया गया है। ऐतिहासिक खानवा युद्ध के प्रतिशोध में बीकानेर का राती घाटी युद्ध, श्री राम मंदिर एवं बंसी पहाड़पुर के पत्थर संपदा का अंनूठा इतिहास, डॉक्टर रांगेय राघव के साहित्य सृजन, ईआरसीपी परियोजना इत्यादि आलेखों का भी स्मारिका में समावेश किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, महासचिव डॉ. प्रदीप चर्तुवेदी, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संपादन मण्‍डल के सदस्‍य, विनोद गेरा, राजेंद्र राज, जगदीश गुप्ता, हरेन्‍द्र चीमा और अजय नागर उपस्थित थे। स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर लोहागढ़ दुर्ग एवं सुजान गंगा नहर तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का चित्र है। स्‍मारिका में मुख्यमंत्री पद और भरतपुर के संदर्भ में जगन्नाथ पहाड़िया एवं श्भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित किया गया है। आरंभ में परिषद के पदाधिकारीयो ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से विधान सभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत किया।
ब्रजभाषा में गोपाल गुप्‍ता की पुस्‍तक महाभारत भाग दो का विमोचन - राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल गुप्‍ता की ब्रजभाषा में लिखित पुस्तक महाभारत भाग द्वितीय का भी विमोचन किया। जयपुर पल्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में महाभारत को मात्र 90 पृष्ठों में विवेचित किया गया है। पुस्तक में गीता का सार भी बताया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement