Assembly General Election-2023: Youth thrilled to get 3D experience of polling booth through VR-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा आम चुनाव-2023 : वीआर के जरिये मतदान केन्द्र का 3डी अनुभव प्राप्त कर युवा हुए रोमांचित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023 7:39 PM (IST)
विधानसभा आम चुनाव-2023 : वीआर के जरिये मतदान केन्द्र का 3डी अनुभव प्राप्त कर युवा हुए रोमांचित
- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ आयोजन जयपुर । आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी अहम है। 25 नवंबर 2023 को प्रत्येक युवा मतदान करे इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय नित नए नवाचार कर रहा है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, जयपुर द्वारा जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर जयपुर के विद्याधर नगर स्थित एक निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में वीआर प्रेजेंटेशन के जरिये मतदाताओं को रोचक तरीके से मतदान प्रक्रिया से रूबरू करवाया गया।
इस मौके पर 'मैं भारत हूं' गीत एवं 25 नवंबर का 'पहला काम, चलो बूथ करो मतदान' जैसे स्लोगन से युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही केवाईसी, सक्षम, सी-विजिल एवं वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement