Assembly elections 2023: Training given to micro observers on election process-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनाव 2023 : माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 08:50 AM (IST)
विधानसभा चुनाव 2023 : माइक्रो ऑब्ज़र्वरों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण
जोधपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए ज़िला निर्वाचन कार्यालय की प्रशिक्षण शाखा की ओर से बुधवार को माइक्रो ऑब्ज़र्वर का प्रशिक्षण डॉ. एस एन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ। विधानसभा चुनाव के ज़िले भर के क़रीब 450 माइक्रो ऑब्ज़र्वर का यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों (एलआईसी, आफ़री, काज़री, बैंकिंग समूह, डिफेंस आदि विभागों) के अधिकारियों को होम वोटिंग, पोलिंग प्रोसेस, ईवीएम तथा माइक्रो ऑब्ज़र्वर के दायित्व का प्रशिक्षण ज़िले के मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। ज़िला निर्वाचन कार्यालय के प्रशिक्षण शाखा की प्रभारी अधिकारी (आईएएस प्रशिक्षु) डॉ. अंशु प्रिया ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण रहा। माइक्रो ऑब्ज़र्वर सेल की प्रभारी प्रियंका बिश्नोई ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीएम ग्रामीण और प्रशिक्षण शाखा के सहायक प्रभारी ओपी मेहरा ने माइक्रो ऑब्ज़र्वर के दायित्वों को अति महत्वपूर्ण बताया और कहा कि माइक्रो ऑब्ज़र्वर चुनाव आयोग की आँखें हैं। इस दौरान प्रशिक्षण शाखा के समन्वयक रफ़ीक ख़ान और राजेश पुरोहित उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement