कानपुर। राष्ट्रीय स्केटिंग विजेता व उसके परिवार पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाही न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दंबग जबरदस्ती उससे मकान खाली करवाने के लिए प्रताड़ित करते है। कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला सुरेन्द्र खन्ना का बेटा पवन खन्ना पांच बार रोलर स्केटिंग स्पीड में राष्ट्रीय विजेता रह चुके है। उनका बेटा ऐश्वभ खन्ना वर्तमान पर दो बार डिस्ट्रिक्टर कानपुर रोलर स्केटिंग में चैम्पियन है।