Assam Muslim clerics issue fatwa against 16-year-old singer Nahid Afrin -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

16 साल की सिंगर के खिलाफ 46 मौलानाओं का फतवा, जानें क्या है मामला

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 09:38 AM (IST)
16 साल की सिंगर के खिलाफ 46 मौलानाओं का फतवा, जानें क्या है मामला
गुवाहाटी। असम में एक 16 साल की सिंगर के खिलाफ 46 मौलानाओं ने फतवा जारी किया है। यह फतवा सिंगर नाहिद आफरीन के खिलाफ जारी किया है जो कि सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर की फस्र्ट रनर अप रह चुकी है। साथ ही नाहिद ने साल 2016 में बॉलिवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा के लिए गाना गाया था। 16 वर्षीय नाहिद 10वीं कक्षा की छात्रा है और बिस्वनाथ चारिअली इलाके में रहती है। ज्ञातव्य है कि नाहिद ने वर्ष 2015 में रिएलिटी टीवी शो इंडियन आइडल में प्रतिभागी थी और वे इस शो की फस्र्ट रनर अप रही थी अब मौलानाओं ने नाहिद के खिलाफ फतवा जारी किया है। यह फतवा इसलिए जारी किया है ताकि नाहिद को लोगों के सामने गाने से रोका जा सके। मंगलवार को असम के होजई और नागांव जिलों में पर्चे बांटे गए। ये पर्चे असमिया भाषा में थे और इस पर फतवा जारी करने वाले मौलानाओं का नाम लिखा था। इस फतवे में लिखा है कि 25 मार्च को असम के लंका इलाके के उदाली सोनई बीबी कॉलेज में 16 साल की नाहिद को परफॉर्म करना है जो पूरी तरह से शरिया के खिलाफ है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement