Asked for a loan of three hundred thousand bribe officials-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन लाख के लॉन के लिए अधिकारी ने मांगी रिश्वत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 6:52 PM (IST)
तीन लाख के लॉन के लिए अधिकारी ने मांगी रिश्वत
भीलवाड़ा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह शुक्रवार को भीलवाडा सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की। इससे पूर्व सिंह का कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जनसुनवाई में सिंह के सामने अल्पसंख्यक ऋण सम्बन्धित कई मामले आये। जहाजपुर से आये हफीज मोहम्मद ने कहा कि मैने जिला अल्पसंख्यक विभाग से 3 लाख रूपये का लॉन पास करवाया था लेकिन लॉन पास होने के बाद भी अधिकारियों ने चैक देने के नाम पर रिश्वत मांगी। जब मैने इस बात का विरोध किया तो उन्होने मेरी फाईल ही निरस्त कर दी। वहीं इस मामले में अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवायी जायेगी और जिला अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे वार्ता की जायेगी। सिंह ने यह भी कहा कि जनसुनवाई में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के कई मुद्दे आये है। जिन्हे सरकार के समक्ष रखा जायेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement