asaram death resembled the chaos panic misinformation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आसाराम की मौत की झूठी खबर से मची अफरा तफरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 5:49 PM (IST)
आसाराम की मौत की झूठी खबर से मची अफरा तफरी
जोधपुर। जेल में बंद आसाराम की मौत की झूठी खबर से गुरुवार को शहर में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इस अफवाह से आसाराम के आश्रम और उनके भक्तों को सदमा लगा। माहौल उस समय और गहरा गया। जब आसाराम समर्थकों की ओर से फोन किए जाने पर जेल अधीक्षक ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया और कई लोग जेल के बाहर पहुंच गए। बाद में आसाराम के सेवादार शिवा ने इसे अफवाह बताया और कहा कि आसाराम पूरी तरह ठीक है और महज मामूली रुप से बीमार है। उनके मरने की खबर पूरी तरह अफवाह है। जेल अधिकारियों ने भी आसाराम को स्वस्थ घोषित करते हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement