नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीडऩ मामले में गुजरात की ट्रायल कोर्ट से अभियोजन पक्ष की गवाही तेजी से दर्ज करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात कोर्ट को बुधवार को कहा कि वह तय समय सीमा में सुनवाई कर मामले का जल्द निपटारा करें।
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 12 फरवरी को आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनके द्वारा दायर की गई मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल भी उठाए थे। कोर्ट ने आसाराम द्वारा स्वास्थ्य संबंधित फर्जी कागजात दायर कराने पर एक नई एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बलात्कार और यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम ने गुजरात और राजस्थान में चल रहे मामलों में जमानत की मांग की थी। हालांकि दोनों मामलों के कुछ गवाहों ने खुद पर खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई।