नई दिल्ली। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी से मुलाकात पर तंज कसा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात करने गए थे। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास पीएम मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई सबूत हैं। अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्विट किया कि राहुल गांधी कब पीएम मोदी के निजी भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं।
शुकवार को राहुल गांधी से मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि मिलता रहा करें। वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश में हमारी यात्रा के दौरान किसानों ने मांग रखी थी कि उनका कर्ज माफ किया जाना चाहिए,
बिजली बिल हाफ किया जाए और फसल का सही दाम मिलना चाहिए। राहुल ने कहा कि उन्होनें पीएम के सामने किसानों की मांग रखी।