Advertisement
लोकप्रियता में कमी की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा, "केजरीवाल को अगर लोकतंत्र पर इतना ही विश्वास था तो उन्हें जेल जाने से पहले अपना पद छोड़ना चाहिए था। मगर वह जेल में रहकर भी सीएम पद पर बने रहे, अब जब जेल से बाहर आ गए हैं तो राजनीति के चलते ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ रहा है।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं संबोधित करते हुए कहा, "मैं जब जेल में था तो भाजपा वालों ने पूछा कि केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया है। इन्होंने विपक्ष के सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। ये लोग हमारी ईमानदारी से डरते हैं, क्योंकि ये ईमानदार नहीं हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


