Arunachal: Tuki demands ten days time for floor test,governor declines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नबाम तुकी ने मांगे10दिन,गवर्नर का इंकार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 12:45 PM (IST)
नबाम तुकी ने मांगे10दिन,गवर्नर का इंकार
गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने शुक्रवार को राज्यपाल तथागत रॉय से मुलाकात की और सदन में बहुमत साबित करने के लिए 10 दिनों का वक्त मांगा, लेकिन बाद में राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि शक्ति परीक्षण शनिवार को ही होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने नबाम तुकी बहुमत के लिए जरूरी नंबर हासिल करने में जुट गए हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने कैबिनेट मीटिंग की। बाद में कहा- हमने गवर्नर से फ्लोर टेस्ट के लिए 10 दिन का वक्त मांगा। इस बीच बताया जा रहा है कि कलीखो पुल के पास 42 एमएलए का सपोर्ट है। पुल को भाजपा का समर्थन हासिल है। भाजपा का दावा है कि उसके पास 42 एमएलए हैं। इनमें 14 वे विधायक भी शामिल हैं जिन्हें स्पीकर ने अयोग्य करार दिया था। इन विधायकों को भी वोट डालने का अधिकार होगा। अगर तुकी बहुमत हासिल नहीं कर पाते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना होगा। अरुणाचल के मसले पर भाजपा की तरफ से असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा अगुआई कर रहे हैं।
कोर्ट से जीते लेकिन अब हार का डर

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement