khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 12:55 PM (IST)
ज्ञातव्य है कि मनोहर पर्रिकर आज गोवा के सीएम के रूप में शपथ लेंगे।
कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने जा रही बीजेपी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट
में याचिका लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर
पर्रिकर के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। साथ ही
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होनें सरकार बनाने
का दावा क्यों नहीं पेश किया।