Arun Jaitley takes charge as defense minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेटली ने रक्षा मंत्री का प्रभार संभाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 12:55 PM (IST)
जेटली ने रक्षा मंत्री का प्रभार संभाला
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को देश के रक्षा मंत्री का प्रभार संभाल लिया। उन्हें एक दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मनोहर पर्रिकर ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का नया मुख्यमंत्री बनने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुशंसा पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जेटली को उनके वर्तमान प्रभारों के अलावा रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया। जेटली 26 मई, 2014 को नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय से रक्षा मंत्रालय संभाल रहे थे, लेकिन बाद में नौ नवंबर, 2014 को यह पदभार पर्रिकर को सौंप दिया गया था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement