Arun Jaitley takes a dig at Rahul Gandhi over dynasty politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेटली ने वंशवाद को लेकर राहुल पर बोला हमला, मुझे शर्म आई जब...

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 5:04 PM (IST)
जेटली ने वंशवाद को लेकर राहुल पर बोला हमला, मुझे शर्म आई जब...
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वंशवाद वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। जेटली ने कहा कि मुझे शर्म आई जब अमेरिका में कहा गया वंशवाद देश के स्वभाव में है। कुछ पार्टियां केंद्रीय भूमिकाओं में वंश विशेष लोगों को रखना चाहती हैं, लेकिन लंबे वक्त बाद यह बोझ बन जाता है। वंशवाद की राजनीति का बचाव करने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए जेटली ने उन्हें याद दिलाया कि देश के तीन शीर्ष संवैधानिक पदों पर आम आदमी अपनी योग्यता बल पर आरूढ़ है और लोकतंत्र वंशवाद का मोहताज नहीं है। जेटली ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान राहुल का बिना नाम लिए कहा कि मुझे शर्म आई जब अमेरिका में कहा गया कि परिवारवाद इस देश के स्वभाव में है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों को यह लगता होगा कि वंशवाद पर केंद्रित रहना एक खूबी है पर आगे चलकर यह भार बन जाता है। उन्होंने रोहिंग्या के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, हर देश अपनी विदेश व सुरक्षा नीति और जनसंख्या के अनुसार फैसला लेगा। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला था। ईरानी ने कहा कि सच यह है कि वह (राहुल गांधी) कहते हैं कि वंश व वंशवाद भारत में बहुत मायने रखते हैं, यह अपने आप में विसंगति है। सर्वोच्च संवैधानिक पदों (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री) पर आज तीन गणमान्य व्यक्तियों का होना अपने आप में संकेत है कि भारतीय लोकतंत्र योग्यता को अवसर देता है और वंशवाद का आभारी नहीं है। स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के एक गरीब परिवार में हुआ और वह हमारे देश के लोगों के भारी समर्थन से प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) का जन्म एक दलित परिवार में हुआ और उन्होंने अपनी योग्यता ेसे पद प्राप्त किया। उपराष्ट्रपति का जन्म एक किसान परिवार में हुआ और सालों कार्यकर्ता रहने के बाद उन्हें देश के उपराष्ट्रपति का पद प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा, सच यह है कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की जिम्मेदारियों को कम करने की सोची, जो अपने आप में कांग्रेस के लिए आत्मविश्लेषण का मुद्दा है। मैं सिर्फ यही कहूंगी कि वंशवादी लोगों के पास सहकारी संघवाद का समर्थन करने, उसके लिए अच्छे शब्द बोलने का समय नहीं है, जो भारतीय राजनीति में आज के दौर में साफ नजर आ रहा है। ईरानी ने कहा कि विफल वंशवाद ने अमेरिका में अपने असफल राजनीतिक यात्रा पर बात करने का फैसला किया। स्मृति राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें राहुल ने कहा था कि ज्यादातर देश ऐसे ही चलते हैं। राहुल ने अमेरिका के बर्कले विश्वविद्यालय में बातचीत के दौरान यह बयान दिया था।
ये था राहुल गांधी का बयान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement