Arun Jaitley: अरुण जेटली के परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, विदेश दौरा रद्द नहीं करें
khaskhabar.com: शनिवार, 24 अगस्त 2019 3:22 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने कहा कि जेटली एक
जीवंत शख्सियत थे। बुद्धिमता, मोहक व्यक्त्तिव और करिश्मा उनकी पहचान थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जेटली जी को समाज के हर क्षेत्र के लोगों से सम्मान
मिला। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें संविधान, इतिहास, पब्लिक पॉलिसी,
गवर्नेंस और प्रशासन की गहरी समझ थी।
आपको बताते जाए कि लंबे समय से
बीमार अरुण जेटली को 9 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम 15 दिनों से उनका इलाज में जुटी थी।