Advertisement
अरुण जेटली ने जीडीपी वृद्धि दर को सराहा, कहा रोजगार सृजन जारी

उन्होंने कहा कि अगर भारत इसी तरह से कम कर अनुपालन वाला देश बना रहेगा, तो केंद्र और राज्य सरकार के पास व्यय के लिए बहुत कम रकम होगी। वे ज्यादा उधार लेंगे और कम खर्च करेंगे। नोटबंदी, जीएसटी, डिजिटीकरण, आधार और काला धन को रोकनेवाले कदमों से भारतीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे औपचारिक बनती जा रही है।
कर संग्रह के बारे में जेटली ने कहा, ‘‘पिछले साल 6.86 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया था। नोटबंदी के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने में 25 फीसदी की तेजी आई है। यहां तक कि कॉर्पोरेट द्वारा दाखिल किए जानेवाले रिटर्न में भी 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


