उदयपुर। नियमों की स्वीक़ति भारत की उन्नति इस उद्देश्य को लेकर 6 हजार किमी की यात्रा को साइकिल से 12 दिनों में पूरा करने के लिए निकले महाजन ब्रदर्स मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। पेशे से चिकित्सक दोनों ही महाजन ब्रदर्स ने 18 दिसंबर को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से चेन्नई, कोलकता, दिल्ली होकर फिर मुंबई तक 6 हजार किलोमीटर की भारत के स्वर्णिम चतुर्भुज हाईवे की यात्रा शुरू की है। महाजन ब्रदर्स ने बताया कि वे लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना चाहते हैं कि जब लोग यातायात नियम, टैक्स जमा कराने का नियम, संविधान के नियमों का पालन करना और देशहित में बने नियमों की पालना करेंगे, तभी भारत की उन्नति होगी।
[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]