Arrested for murder of a minor girl in faizabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 02 दिसम्बर 2017 11:52 AM (IST)
नाबालिग छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इनायतनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया, "इनायतनगर थाना इलाके में रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी काली चरन इंटर कॉलेज आदिलपुर में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह बीती 27 नवंबर को साइकिल से स्कूल पढ़ने गई थी, तब से वह घर नहीं लौटी। उसका शव गुरुवार दोपहर ग्राम ढेमा वैश्य के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।" थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ग्राम ढेमा वैश्य निवासी सतीश कुमार उर्फ कल्लू व उसके साथियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पिता का आरोप था कि सतीश कुमार उनकी बेटी को आए दिन छेड़ता था और रास्ता रोक कर बात करता था। इस पर उन्होंने सतीश को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने शक जताया कि उसी ने बेटी की हत्या की।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement