Arrested for murder in Bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी में हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मई 2019 11:19 AM (IST)
बूंदी में हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
बूंदी। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देश पर डिप्टी समंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने डाबी थाना क्षेत्र के पुराने धनेश्वर निवासी गोपाल भील की बीती रात धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी दुर्गा लाल भील को डाबी पुलिस ने मोलाट जंगल से गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद से आरोपी मोलाट के जंगल में छिपा बैठा था। पुलिस की गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चित्तौड़ के भैंसरोडगढ़ निवासी भाई खाना भील ने डाबी थाने में हत्या की रिपोर्ट दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement