army shoots local citizen in arunachal on mistaken identity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरूणाचल:सेना ने गलत पहचान में स्थानीय नागरिक को गोली मार दी

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 6:34 PM (IST)
अरूणाचल:सेना ने गलत पहचान में स्थानीय नागरिक को गोली मार दी
नई दिल्ली। सेना ने अरूणाचल प्रदेश में एक 35 साल के व्यक्ति को मार गिराया है। इसे गलत पहचान यानी मिसटेकन आईडेंटिटी का मामला बताया जा रहा है। यानि आतंकी होने के शक में इस शख्स को मार गिराया गया। इस शख्स की मौत म्यांमार से सटी सीमा वाले इलाके में हुई है। थिंगतु नगेमु नाम के इस व्यक्ति को 21 पैरा (स्पेशल फोर्स) के जवानों ने उस समय मारा जब सेना के जवान राज्य के चंगलांग जिले में काउंटर विद्रोह ऑपरेशन चला रहे थे। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक सेना ने अपने बयान में कहा, सेना के जवान इस इलाके में ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान यह शख्स इस इलाके में दिखाई दिया, जिसे पहले चेतावनी दी गई। जब उसने कोई संदिग्ध हरकत की तो उसे गोली मार दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement