Army revises new strategy to tackle stone pelters in Jammu Kashmir Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 2:29 PM (IST)
मुठभेड़ के दौरान पत्थर फेंकने वालों से इस रणनीति से निपटेगी सेना
एक बख्तरबंद गाड़ी के अंदर साझा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसे मुठभेड़ की जगह पर तैनात किया जाएगा। कंट्रोल रूम यह सुनिश्चित करेगा कि मुठभेड़ से जुड़े जवानों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर सामंजस्य हो। इसके बाद डेप्युटी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उस जगह पर आम लोग जमा न हो पाएं। आतंकियों की मदद करने वालों की पुलिस पहचान करेगी और पत्थर फेंकने वालों की भी सूची बनाई जाएगी। पुलिस इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। एक सूत्र ने बताया, ‘इससे पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं हुआ करती थीं। पिछले साल से यह चलन बदल गया। बुरहान वानी की मौत के बाद से लोग मुठभेड़ की जगह सुरक्षा बलों द्वारा बनाए गए घेरे को तोडऩे की कोशिश करते हैं और आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शामिल जवानों पर हमला करते हैं। जवानों का ध्यान बंटने के कारण आतंकियों को हमला करने और भागने का मौका मिल जाता है।’ सूत्र ने बताया कि पिछले एक साल में पत्थर फेंकने वालों की मदद के कारण करीब 25 आतंकवादी मुठभेड़ की जगह से फरार होने में कामयाब हुए हैं।

[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement