Army game coach house thieves walked away with 10 million in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्मी खेल कोच के घर से चोरों बटोर ले गए 10 लाख

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 8:04 PM (IST)
आर्मी खेल कोच के घर से चोरों बटोर ले गए 10 लाख
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने सेना में खेल कोच के पद पर तैनात जवान के घर ताला तोड़कर 10 लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नवाबगंज के आजाद नगर में रहने वाले सुभाष द्विवेदी आर्मी में खेल कोच है। इन दिनों वह लखनऊ में तैनात है। घर पर पत्नी मंजरी द्विवेदी, बेटी रूचि, बेटा प्रशांत रहते है। गुरूवार को मंजरी अपने स्वरूप नगर में रहने वाले भाई राजीव शुक्ला के घर बच्चों के साथ गई थी और रात होने पर वहीं रूक गई। सुबह लौटने पर मेनगेट का ताला टूटा देख वह अन्दर गई तो देखा कि अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी 70 हजार की नगदी व 25 चांदी के सिक्के व करीब नौ लाख के सोने के आभूषण पार थे। आर्मी अफसर के घर हुई चोरी की सूचना पर इंस्पेक्टर अन्जन कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तहरीर लेते हुए मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में टीम लगाए जाने की बात कही है।

[@ UP ELECTION: क्या मुलायम करेंगे लोकदल का प्रचार ?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement