उधमपुर। सेना प्रमुख दलबीर सुहाग आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने उत्तरी
कमान के कार्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्रइक के बाद सीमा पर
तनाव का माहौल है। सेना प्रमुख ने यहां पर एक हाईलेवल मीटिंग भी ली। मीटिंग
में सेना प्रमुख ने सेना की तैयारियों की समीक्षा की। प्राप्त जानकारी के
अनुसार दलबीर सुहाग आज सुबह उत्तरी कमान के मुख्यालय पहुंचे और हाईलेवल
मीटिंग ली।
इसबीच उडी स्थित ब्रिगेड कमान के मुखिया को हटाए जाने की खबर है लेकिन सैन्य सूत्र ने बताया, ब्रिगेड कमांडर को निष्पक्ष, व्यापक तथा वस्तुनिष्ठ जांच के लिए प्रभार मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कमांडर को पद से हटाए जाने की कुछ खबरों का खंडन करते हुए कहा गया कि यह जांच के प्रोटोकॉल का हिस्सा है।