arms recovered, three crooks arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वारदात करने की मंशा थी, पकड़े गए, हथियार बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 9:58 PM (IST)
वारदात करने की मंशा थी, पकड़े गए, हथियार बरामद
जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ऋषिराज, अश्विनी और महेश प्रताप नगर के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी जयपुर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिकार में थे, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए घटना को अंजाम देने से पहले ही बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्‌टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपियों से कई वारदातें खुलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement