प्रतापगढ़। वनवासी कल्याण परिषद की जिला बैठक कृषि उपज मंडी के किसान भवन में हुई। बैठक में आगामी 18 नवंबर को शहर में दो दिवसीय प्रांतीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। वनवासी कल्याण परिषद के प्रांतीय महामंत्री गोपाल कुमावत और प्रांतीय संरक्षक नक्षत्रमल नागौरी के आतिथ्य में हुई इस बैठक में जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के साथ परिषद की ओर से जिले में चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभाग के संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार सभी पदाधिकारियों से इन कार्यों में जुटाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष तुलसीराम मीणा ने 26 नवंबर को चित्तौडग़ढ़ में होने वाले दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में अधिक से अधिक पदाधिकारियों के शामिल होने पर जोर दिया। बैठक में कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में विभाग मंत्री भागीरथ जोशी, धर्मवीर मीणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फलयह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान