Advertisement
पुरातात्विक वस्तुओं की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मध्यप्रदेश में आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की एक साईट ऐरल है, जहां से इन वस्तुओं को एकत्रित किया गया। इसे बेचने के लिए वह नोएडा में भ्रमण कर रहा था। अभियुक्त ने अपने कुछ साथियों के नाम कबूल किए हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नोएडा फेस-3 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है और इसके साथियों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया है कि अभियुक्त 1990 में अलवर राजस्थान, 2009 में बिहार में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर में तस्करी के धंधे में वह पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने उसके पास से बेशकीमती गुप्तकालीन पुरातत्व महत्व के चांदी के यंत्र, तांबे व चांदी के सिक्के, मोती एवं विभिन्न प्रकार के दो हजार वर्ष पुराने सिक्के बरामद किए हैं।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


