Advertisement
इजरायली मंत्री के बयान पर अराघची ने गिनाईं एमओयू की शर्तें, कहा- धमकी दी तो जोरदार जवाब तय

अराघची ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमारे लोगों और हमारे नेतृत्व के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी का तुरंत और पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।
अराघची के साझा किए गए पोस्ट के अनुसार, एक बयान में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बारे में पूछे जाने पर इजरायली मंत्री काट्ज ने कहा कि उनकी 'मौत' तय है। उन्होंने ईरानियों को 'अच्छा व्यापारी' बताया जो बातचीत में रियायतें हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, और कहा कि इजरायल ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी समझौते के जरिए ऐसा करते हैं, तो यह और भी अच्छा होगा।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दौर चल रहा है। कतर की राजधानी दोहा में बुधवार को भी अमेरिका और ईरान के बीच कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष बातचीत जारी रही।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि फिलहाल बातचीत अप्रत्यक्ष तरीके से हो रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने नहीं मिल रहे हैं। बैठकें बंद कमरे में हो रही हैं और मध्यस्थ देश दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं।
सूत्र के मुताबिक, बातचीत का मुख्य मुद्दा 17 जून को इस्लामाबाद में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को लागू करना है। इसमें ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों और होर्मुज स्ट्रेट की समुद्री सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


