Advertisement
हरियाणा में विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों के पदों में संशोधन के बाद मिली मंजूरी

इसी प्रकार, पीजीटी कैमेस्ट्री के पद पर पदोन्नति हेतु शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एम.एससी. कैमेस्ट्री या बायो कैमेस्ट्री और बीएड होगी। इसके अलावा, टीजीटी साइंस या टीजीटी गणित के रूप में दो वर्ष का अध्यापन अनुभव तथा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) / स्कूल अध्यापक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) परीक्षा उîाीर्ण करने का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
इसी तरह, पीजीटी मैथेमैटिक्स के पद पर पदोन्नति हेतु शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में मैथेमैटिक्स के साथ एमए / एमएससी मैथेमैटिक्स / एप्लाइड मैथेमैटिक्स और बीएड होगी। इसके अलावा, टीजीटी मैथेमैटिक्स या टीजीटी साइंस के रूप में दो वर्ष का अध्यापन अनुभव तथा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) / स्कूल अध्यापक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) परीक्षा उर्तीण करने का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
इससे पहले, यदि टीजीटी साइंस के पास गणित में दो वर्ष का अध्यापन अनुभव नहीं है तो उसे पीजीटी मैथेमैटिक्स के पद पर पदोन्नत नहीं किया जा सकता था चाहे उसके पास गणित में मास्टर डिग्री क्यों न हो और स्नातक स्तर पर गणित का अध्ययन क्यों न किया हो। इसी प्रकार, टीजीटी मैथेमैटिक्स को फिजिक्स या कैमेस्ट्री में मास्टर डिग्री होने बावजूद, उसी विषय के अध्यापन अनुभव की आवश्यकता के कारण पीजीटी फिजिक्स या कैमेस्ट्री के पद पर पदोन्नत नहीं किया जा सकता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


