Applications invited for education and business loans of minority class-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023 8:36 PM (IST)
अल्पसंख्यक वर्ग के शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा । राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बोद्ध) को शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को व्यवसाय ऋण हेतु कौशल प्रशिक्षण, आई.टी.आई., शिल्पकार, हथकरघा वाले अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। व्यावसायिक ऋण आवेदन के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, समस्त स्त्रोत से परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, कार्यस्थल संबंधी प्रमाण-पत्र, लाइसेंस, फोटो, जन आधार कार्ड, बैंक विवरण, आवेदक का जीवन बीमा (ऋण राशि के अनुसार), गारंटर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक है साथ ही शिक्षा ऋण हेतु समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंकतालिका, वर्तमान अध्ययनरत प्रमाण पत्र, संबंधित विश्वविद्यालय का पंजीयन/मान्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, जमा कराई गई फीस की सभी रसीदें आदि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना आवश्यक है।
व्यवसाय ऋण के लिए आवेदक की आयु 18-54 वर्ष एवं शिक्षा ऋण हेतु आयु 16-32 वर्ष होनी चाहिए एवं समस्त दस्तावेजों की पूर्ति कर अंतिम तिथि 15 जनवरी से पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। ऋण आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01482-232086 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement