Apple will have to make pre-purchase licenses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेब खरीददारी करने से पूर्व बनवाना होगा लाईसेंस

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 6:24 PM (IST)
सेब खरीददारी करने से पूर्व बनवाना होगा लाईसेंस
शिमला। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था सुनील शर्मा ने कहा कि जिला शिमला में बागवानों से सेब की खरीददारी करने वाले खरीददारों को लाईसेंस बनवाना होगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति बागवानों से सेब की खरीददारी करने के पश्चात् उनके साथ धोखाघड़ी न कर सके और उन्हें किसी तरह के वित्तीय नुकसान का सामना भी न करना पड़े। वह आज यहां इस संबंध में आयोजित संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। शर्मा ने कहा कि लाईसेंस बनाने के लिए खरीददार को बैंक गारंटी देनी होगी। यह बैंक गारंटी बिजनेस स्लैब पर आधारित होगी। बागवानों से धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement