appeal of safe-breaking rally busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिजोरी तोड़ भंडाफोड़ रैली में शामिल होने की अपील

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 11:01 PM (IST)
तिजोरी तोड़ भंडाफोड़ रैली में शामिल होने की अपील
पंचकूला। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रोहतक में एक जनवरी को होने वाले तिजोरी तोड़ भंडाफोड़ रैली को लेकर प्रदेश पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत गुरुवार को पंचकूला में आप कार्यकर्ताओं ने कार रैली निकाली और लोगों को रैली में शामिल होने की अपील की। इस दौरान जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे बैनरों और होर्डिंग्स के जरिए लोगों को नोटबंदी से हुई परेशानी और भ्रष्टाचार के बारे में बताया। इस दौरान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के समय ऐसा कोई कानून नहीं होता कि लोग अपनी ही पूंजी को निकालने के लिए सरकार से अनमुति लें या बैंको की लंबी कतार में खड़े हो। ये मोदी सरकार की मनमानी और तानाशाही है। इसलिए पार्टी प्रदेश भर में इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। पंचकूला में भी यह जोरों पर चल रहा है। सरकार इस नोटबंदी से बार-बार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात करती है। जबकि 2000 रुपये का नोट निकालने से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। कार रैली के दौरान पंचकूला आम आदमी पार्टी के महासचिव कपिल खनेजा, विजय पैतेका, सुरेंद्र राठी, सुदेश मलिक, सुशील मेहता, मनप्रीत सिंह, पूजा भारद्वाज, भीम सिंह, संजू और सन्नी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement