appeal for total ceasefire in north ukraine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वी यूक्रेन में 24से पूर्ण युद्धबंदी का आग्रह

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 8:10 PM (IST)
पूर्वी यूक्रेन में 24से पूर्ण युद्धबंदी का आग्रह
मिंस्क। यूक्रेन पर त्रिपक्षीय संपर्क समूह ने 24 दिसंबर से आगामी छुटि्टयों के मद्देनजर संघर्षरत पूर्वी यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र में पूर्ण युद्ध विराम लागू करने का आग्रह किया है। यूक्रेन पर त्रिपक्षीय संपर्क समूह यूरोप, यूक्रेन और रूस संगठन के प्रतिनिधियों के एक समूह है। संपर्क समूह में यूरोप के सुरक्षा व सहयोग संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले मार्टिन साजिक ने कहा कि एक व्यापक, स्थिर और अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार 24 दिसंबर की आधी रात से शुरू हो जाएगा। साजिक ने इस दौरान स्वीकार किया है कि मिन्स्क समझौते के तहत दायित्वों की एक महत्वपूर्ण संख्या को इस साल अब तक पूरा नहीं किया गया है। राजनयिक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पर्याप्त प्रगति की कमी नए साल में बातचीत की प्रक्रिया को बंद नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने नए उत्साह और नए सिरे के साथ काम करने का आग्रह किया। (आईएएनएस/सिन्हुआ)

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement