Advertisement
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस और 'आप' पर वार, 'घोटालों का बनाया कीर्तिमान, चुनाव में पाप होगा बेनकाब'

अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछा, "दिल्ली में दंगे भड़काकर किसने देश को बदनाम किया? आज अगर ताहिर हुसैन जेल में है तो क्या आम आदमी पार्टी उससे भाग सकती है? ये वही आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी है, जो बाटला हाउस कांड पर सवाल उठाती है। दिल्ली में कुछ लोग ऐसे हैं, जो बम धमाकों की अफवाह फैलाकर अभिभावकों को रुलाते हैं। क्या केजरीवाल और आतिशी इस पर बोलेंगे? क्या राहुल भी आप नेताओं से ये सवाल पूछेंगे? जो लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं, आतंक पैदा करना चाहते हैं, वे इन पार्टियों को फंडिंग कर रहे हैं। 11 साल तक केजरीवाल और आप ने सरकार चलाई लेकिन इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। आप के पाप बेनकाब हो जाएंगे। दिल्ली में लोग ये सवाल पूछ रहे हैं। आपको इन सभी सवालों का जवाब देना होगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


