Advertisement
चंडीगढ़ के रिश्वतखोर बर्खास्त सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की अग्रिम जमानत खारिज

उल्लेखनीय है कि मामले में शिकायतकर्ता राम मेहर शर्मा ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया कि पुलिस की ईओडब्ल्यू शाखा में बीते साल उसके भाई राम दहिया के खिलाफ झूठी शिकायत पर धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज हुआ था। मामले में जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार उर्फ कृष्ण फौजी और अख्तर हुसैन थे।
शिकायतकर्ता राम मेहर शर्मा उक्त दोनों अधिकारियों से सितंबर 2023 में कई बार मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एसआई कुष्ण फौजी और अख्तर हुसैन ने मामले में उसके भाई राम दहिया की मदद करने के लिए पांच लाख रुपेय की रिश्वत मांगी। वहीं धमकी भी दी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो मामले में उसके भाई को भगोड़ा घोषित कर उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे सेक्टर-48 की मोटर मार्केट में चिनी नाम के मैकेनिक से मिलने के लिए कहा था। इसके बाद राम मेहर शर्मा सेक्टर-30 स्थित सीबीआई कार्यालय में पांच अक्टूबर को मामले की शिकायत दी थी। जिस पर हरकत में आई सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के बाद ट्रेप लगा अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार उर्फ फौजी सीबीआई को चकमा दे 2.50 लाख रुपये रिश्वत की रकम के साथ फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


