Advertisement
मनचलों की आएगी शामत

शनिवार को सुबह सीओ गोवर्धन के निर्देशन में एसआई विपिन गौतम अपनी टीम रविन्द्र सिंह,प्रशान्त चौधरी,रामलक्ष्मी,रीना यादव के साथ क्षेत्र में निकल पड़े। उन्होंने स्कूल,कॉलेज एवं सार्वजानिक स्थलों पर फालतू घूम रहे लड़कों से पूछताछ की। जिन लड़कों से संतोषजनक जबाब नहीं मिला उनको थाने में ले जाकर बैठा दिया। हालांकि बाद में उनके परिजनों को बुलाकर समझाबुझा कर छोड़ दिया गया।
एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर सीओ गोवर्धन आलोक दूबे ने बताया कि इस दल का मकसद सिर्फ लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा करना है। कोई मॉरल पुलिसिंग नहीं करना है। इसमें महिलाओं,छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी, छेड़खानी की रोकथाम के लिए गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही हर थाने में एंटी रोमियो दल का गठन किया गया है।
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


