Anta By-election : Political turmoil over Congress lead, BJP slips to third place, independent candidate second-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंता उपचुनाव : कांग्रेस की बढ़त पर सियासी हलचल, बीजेपी के मोरपाल दूसरे नंबर पर आए, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे पर फिसले

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 1:02 PM (IST)
अंता उपचुनाव : कांग्रेस की बढ़त पर सियासी हलचल, बीजेपी के मोरपाल दूसरे नंबर पर आए, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे पर फिसले
बारां। राजस्थान की राजनीति में अंता उपचुनाव इस वक़्त सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अटेंशन बना हुआ है। बीस में से 15वें राउंड के बाद बीजेपी के मोरपाल सुमन दूसरे नंबर पर आ गए हैं। नतीजों की शुरुआती तस्वीर कांग्रेस के लिए बेहद सुकून देने वाली है, जबकि बीजेपी की चालें फिलहाल बैकफुट पर नज़र आ रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया 55689 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त में हैं। बीस में से 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, और इस वक्त मुकाबला जैसे कांग्रेस बनाम उम्मीदें, बीजेपी नहीं, बन गया है। बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन 42255 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए। निर्दलीय उम्मीदवार अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्हें 41396 वोट मिले हैं।
प्रमोद जैन भाया की बढ़त क्यों महत्वपूर्ण है?
कांग्रेस इस उपचुनाव को “मोमेंटम बिल्डर” के रूप में देख रही है। प्रमोद जैन भाया ने न सिर्फ बीजेपी पर बढ़त बनाई है बल्कि वह बढ़त कंपर्टेबल ज़ोन में पहुंच चुकी है। सियासी भाषा में कहें तो—“कांग्रेस ने बढ़त बनाई, बीजेपी अभी भी बढ़त खोजने में लगी है।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement