‘‘स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना‘‘ की अवधि 31 जनवरी तक
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 6:58 PM (IST)
जयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं के कृषि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में वृद्धि और राजस्व हानि को रोकने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना की गई थी। जो 31 दिसम्बर 2016 तक प्रभावी थी। लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 31 जनवरी 2017 कर दी गई है। अति मुख्य अभियंता मुख्यालय एन एल सालवी ने इसके आदेश जारी कर दिए।