khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 7:50 PM (IST)
जयपुर । लुई-ब्रेल दृष्टिहीन विकास संस्थान की ओर सेे दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का अविष्कार करने वाले लुई-ब्रेल की 208वीं जयंती पर बुधवार को बढारणा स्थित प्रज्ञाचक्षु भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा। लुई-ब्रेल दृष्टिहीन विकास संस्थान के मानद सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 12.00 बजे बढारणा, वीकेआई एरिया स्थित प्रज्ञाचक्षु भवन में आयोजित लुई ब्रेल जयंती समारोह में वक्ताओं द्वारा लुई-ब्रेल की जीवनी पर परिचर्चा के अलावा दृष्टिबाधितों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।