सोनीपत। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू गांव चौहान जोशी में
पशुओं के साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात ने पशुओं
के गुप्तांग में लड़की के डंडे डाल दिए। सुबह पशु मालिक ने जब पशुओं की
हालत देखी तो सहम गया। वही लोगों ने जब हालात देखे तो उनके शरीर में भी
सिरहन दौड़ गई। इससे तीन दिन पहले भी गांव में ऐसी घटना हुई थी। जिसके चलते
ग्रामीण सहमे हुए है। पशु चिकित्सक को बुला पशुओं का उपचार कराया गया।
पीड़ित पशुपालक ने ग्रामीणों संग थाने पहुंच लिखित में शिकायत दी। जिसके
बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव चौहान जोशी निवासी दलेल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि रात को
उसके पशुओं के साथ किसी ने इस तरह की बर्बरता की है। जिससे पशुओं के
अंदरूनी हिस्से में चोट आई है। इससे पहले तीन दिन पहले भी गांव में ऐसी
घटना हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं
हुई। समय पर कार्रवाई होने से अभी तक पांच पशुओं के साथ यह बर्बरता हो
चुकी है। जिससे पशुओं की हालत खराब है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों
को पकड़ने की मांग की है।
जांच अधिकारी विजय पाल का कहना है कि पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।