Animal cruelty prevention committees in all districts will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी जिलों में होगा पशु क्रूरता निवारण समितियों का गठन

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 7:25 PM (IST)
सभी जिलों में होगा पशु क्रूरता निवारण समितियों का गठन
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में पशु क्रूरता निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। समितियां पशुओं पर होने वाली क्रूरता को रोकने और पशु कल्याण के कार्य करेंगी। पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि इन समितियों के गठन के निर्देश गोरक्षा दल सेवा समिति द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के संदर्भ में दिए गए हैं। पशुपालन विभाग द्वारा इन समितियों के गठन के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है। इस अधिसूचना के बाद समस्त जिलों में पशु क्रूरता निवारण समितियों का गठन आवश्यक रूप से कर लिया जाएगा। सैनी ने बताया कि इस समिति के पदेन अध्यक्ष जिला कलक्टर और पदेन उपाध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक होंगे। पशु क्रूरता निवारण समिति का सदस्य सचिव पशुपालन विभाग का जिला संयुक्त निदेशक होगा। इन समितियों मेें एक गैरसरकारी उपाध्यक्ष और एक कार्यकारी गैरसरकारी सदस्य सचिव भी होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement