देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में बीजेेपी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इस बार बीजेपी नए चेहरों को चुनाव में ज्यादा तवज्जो दे रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी सीएम हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेगे। अपने इस ऐलान के बाद बलूनी ने टिकट को लेकर अपनी मजबूत दावेदार पेश की है।
हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत में बलूनी ने दावा किया है कि सीएम हरीश रावत राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से जहां से भी चुनाव लड़ेंगे,वह भी वहीं से चुनाव लडऩे को तैयार हैं। इसके लिए वह आलाकमान से बात करेंगे।
उनका कहना है रावत सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,इनके शासन काल में तरह तरह के घोटाले सामने आ रहे है। उत्तराखंड की जनता इस रावत सरकार से त्रस्त हो चुकी है। सीएम जिस विकास की बात कर रहे हैं। वह सब हवाई है। 1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें