करौली। नादौती पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है। गत 6 फरवरी की रात चोर मुख्य बस स्टेण्ड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान की शटर उखाडक़र नगदी सहित एलईडी टीवी आदि उपकरण चुरा कर ले गए। घटना के विरोध में कस्बे के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विरोध प्रदर्शन किया था । माल बरामदी व चोरों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बृजकरण सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों ने एसडीएम महेन्द्र सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन पर आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रयण की दिशा में प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। इस दौरान दुकानदारों व ग्रामीणों ने उपजिला कलक्टर कार्यालय में धरना भी दिया। घटना के 7 दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने के विरोध में कस्बे के दुकानदार उपजिला कलक्टर कार्यालय में फर्श बिछाकर बैठ गये। उन्होंने मौके पर पहुंचे उपजिला कलक्टर महेन्द्र सिंह यादव व थानाधिकारी रघुवीर सिंह को खूब खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि अब से पहले भी कस्बे में ब्रहानंद सोनी की जेवरात की दुकान, बुर्जा वाले बालाजी, शंकर सोनी आदि के यहां चोर घटना को अंजाम दे चुके है। लेकिन आज दिन तक भी पुलिस ने न तो चोरो पकड़ पाई नहीं सामान बरामद कर पाई है।