राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 09:31 AM (IST)
पाली। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। इसमें राजस्थान को चार अवार्ड मिले। राजस्थान को दिए गए अवार्ड में गोदन पंचायत की एक कार्यकर्ता नरपती देवी भी शामिल हैं। गोदन सरपंच निम्बाराम चौधरी ने बताया कि वर्ष-2015-16 के लिए आदर्श ग्राम पंचायत गोदन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नरपतीदेवी को राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।