Anganwadi worker and her daughter beaten due to refused to open defecation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुले में शौच करने से मना किया तो आंगनबाड़ी कर्मी और उसकी लड़की को पीटा

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 5:35 PM (IST)
खुले में शौच करने से मना किया तो आंगनबाड़ी कर्मी और उसकी लड़की को पीटा
मिर्जापुर । प्रदेशभर में खुले में शौच मुक्त होने में अव्वल रहा मिर्जापुर जिले के सीखड़ ब्लाक के सीखड़ गांव में सोमवार की भोर में खुले में शौच से मना करने पर आंगनबाड़ी व उसकी लड़की की पिटायी कर दी गयी। आंगनबाड़ी और सीडीपीओ की तहरीर पर मारपीट करने वाले पांच के खिलाफ चुनार कोतवाली में मामला दर्ज कर दिया गया है। खुले में शौच की घटना से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यप्रणाली का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। सीखड़ गांव के इशरावती देवी अपने बहूओं के साथ गांव के सिवान की ओर गयी थी। उधर निगरानी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता सीटी बजाते हुए महिलाओं से खुले में शौच करने से मना कर दी। घर लौटने पर महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगनबाड़ी ममता के घर पर चढ़कर उसकी पिटायी कर दी। विरोध करने पर उसकी 22 वर्षीय लड़की बीना की भी पिटायी कर दिए। आंगनबाड़ी ने सीडीपीओ मीना श्रीवास्तव से दूरभाष पर मामले से अवगत करायी। सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी और उसकी लड़की को लेकर चुनार कोतवाली पहुंची और मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मारपीट करने वाली इशरावती देवी, लड़के मनोज, दिलीप और बहू नंदिनी व रंजना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement