Anganwadi centers oversight, praised plans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, की योजनाओं की सराहना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 7:46 PM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, की योजनाओं की सराहना
करनाल। केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नूतन गुहा बिश्वास, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के शशी दून की ओर से शुक्रवार को करनाल के झंझाड़ी गांव केे विभागीय भवनों में चल रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों की ओर से कविताएं सुनाई गई और विभिन्न खेल क्रीड़ाएं की गई। अतिरिक्त सचिव नूतन गुहा बिश्वास ने हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हए अपने सुझाव दिए और अन्य राज्यों में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे गर्भवती महिलाओं की गोद-भराई, 6 महीने का बच्चा होने पर अन्न-प्राशन्न जैसी योजनाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों में करवाते हुए माताओं को पोषाहार और स्वास्थ्य शिक्षा देने पर बल दिया गया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement